Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में इस कफ सिरप की बिक्री पर लगी रोक, आप भी न करें इस्तेमाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कफ सिरप की बिक्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग का छापेमारी अभियान जारी

यह कार्रवाई हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश में खांसी की दवा (कफ सिरप) के सेवन से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच उत्तराखंड में एक और कफ सिरप ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह सिरप गुजरात में बनी है। इस सिरप का सैंपल कई राज्यों की जांच में फेल रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में एहतियात के तौर पर इस सिरप में रोक लगा दी गई है।
जिसके बाद उक्त सिरप के साथ ही पूर्व में प्रतिबंधित की गई सभी दवाओं का स्टॉक, दुकानों से हटवाया जा रहा है। डॉक्टरों से भी प्रतिबंधित सिरप नहीं लिखने को कहा जा रहा है।

इन सिरप पर भी रोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात में ब्रोमहेक्सिन, टर्ब्युटालिन व ग्वाइफेनेसिन सॉल्ट से तैयार कफ सिरप पर उत्तराखंड में रोक लगा दी गई है। इस सिरप को लेकर दूसरे राज्यों में शिकायतें आई जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उक्त दवा पर रोक का कदम उठाया गया। आदेशो के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version