Site icon Khabribox

उत्तराखंड एससीईआरटी को मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय स्काच गोल्ड अवार्ड-2026’, तकनीक से शिक्षकों को तराशने के लिए मिला गोल्डन सम्मान

​उत्तराखंड: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एससीईआरटी को शिक्षक प्रशिक्षण में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अभिनव उपयोग के लिए सम्मानित किया गया है। जिसमें प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय स्काच गोल्ड अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 109वें स्काच शिखर सम्मेलन के दौरान निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल और समन्वयक डॉ. रमेश बड़ोनी ने यह सम्मान ग्रहण किया।

​इस पहल ने दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई डिजिटल शिक्षा

​उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षकों के प्रशिक्षण को आसान बनाने के लिए एससीईआरटी ने ‘ई-सृजन’ नाम से एक मोबाइल-अनुकूल और कम लागत वाला प्रशिक्षण मॉडल तैयार किया था। इस पहल में एआई आधारित सहभागिता और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।
​
​

Exit mobile version