Site icon Khabribox

उत्तराखंड: होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती का शेड्यूल जारी, दो चरणों में आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया

देहरादून: उत्तराखंड के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जनपदों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत कार्ययोजना जारी कर दी है। यह भर्ती 2023 के शासनादेश के अनुरूप आयोजित की जा रही है।

दो चरणों में होगी प्रक्रिया

मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।‌ भर्ती को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिलों को दो चरणों में बांटा गया है:
• ​प्रथम चरण के जनपद: बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर।
• ​द्वितीय चरण के जनपद: अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली।

​निकलेगा विज्ञापन

16 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच अखबारों/वेबसाइट पर भर्ती का विज्ञापन निकल जाएगा। 13 मई तक आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 20 मई से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version