उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सितंबर में प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होने वाली है।
29 सितंबर को होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज/ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या भर्ती के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
देखें वेबसाइट
रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा शेड्यूल ऑनलाइन नोटिफिकेशन के माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया गया है। वहीं एडमिट कार्ड 14 सितंबर 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिसे psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।