Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारी विरोध के बाद बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे होगी छुट्टी





उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल, 2026 से लागू की गई नई समयसारिणी बदलाव हुआ है। भीषण गर्मी और शिक्षक संगठनों के भारी विरोध को देखते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समयसारिणी में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


इस प्रस्ताव को मंजूरी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए संशोधन के अनुसार, अब स्कूलों के संचालन का समय घटा दिया गया है। पहले स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर 2:05 बजे तय किया गया था, जिसे अब घटाकर दोपहर 1:00 बजे कर दिया गया है। राजकीय शिक्षक संघ का तर्क था कि भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ के कारण इतनी लंबी अवधि तक स्कूल चलाना छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली के अनुसार, शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद यह सहमति बनी है। सोमवार तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी होने की पूरी संभावना है।

Exit mobile version