Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के बहुरेंगे दिन, सरकार ने मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए जारी की इतने करोड़ रुपये की धनराशि

​उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में क्षतिग्रस्त हुए विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है।

धनराशि स्वीकृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने जिस पर 30 करोड़ रुपये की धनराशि जनपदवार जारी कर दी है। इस राशि से प्रदेशभर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवनों, चारदीवारी, खेल मैदानों और शौचालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे द्वारा सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (CEO) को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वीकृत बजट के तहत प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 15-15 करोड़ रुपये की अलग-अलग राशि आवंटित की गई है। साथ ही मार्च 2027 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


​देखें यह बजट

•  ​पर्वतीय और संवेदनशील जिले (चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग और अल्मोड़ा): इन आठ जनपदों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रत्येक को 1.25-1.25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
•  ​मैदानी व अन्य जिले (हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर): इन पांच जिलों के लिए प्राथमिक व माध्यमिक दोनों श्रेणियों में 1.1-1.1 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
​

Exit mobile version