Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्कूल का बदला नाम, पंडित सैराम के नाम से जाना जाएगा अब यह स्कूल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में जौनसार बावर क्षेत्र के मैंद्रथ स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम में बदलाव किया गया है।

स्व. पंडित सैराम देवी उपासक और समाज सेवा के लिए थे समर्पित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस स्कूल का नाम पंडित सैराम के नाम से जाना जाएगा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ चकराता का नाम पंडित सैराम के नाम पर रखने के संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड की संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल लंबे समय से स्थानीय लोग विद्यालय का नाम क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी और धार्मिक व्यक्तित्व पंडित सैराम के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब स्कूल का यह नाम रखा गया है।‌स्थानीय लोगों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है।

Exit mobile version