Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एसडीआरएफ उत्तराखंड को मिलेगा ISO 9001 सर्टिफिकेशन, जौलीग्रांट मुख्यालय ने पूरा किया BIS का गहन ऑडिट

उत्तराखंड: SDRF उत्तराखंड पुलिस ने आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू सेवाओं में गुणवत्ता, दक्षता तथा मानकीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

सफलतापूर्वक पूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट ने ISO 9001 सर्टिफिकेशन की निर्धारित प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसके साथ ही SDRF उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित प्रमाण-पत्र हासिल करने वाली देश की पहली एजेंसी बनने की ओर आगे बढ़ रही है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों और पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ के मार्गदर्शन में SDRF अपनी कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण और रेस्क्यू प्रक्रियाओं को लगातार आधुनिक और प्रभावी बना रही है।

​भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने किया गहन ऑडिट

ISO सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के तहत 14 जुलाई 2026 को जौलीग्रांट स्थित SDRF मुख्यालय में BIS द्वारा पहला ऑडिट आयोजित किया गया। BIS भारत सरकार के पूर्व वैज्ञानिक ‘G’ एवं उप महानिदेशक विष्णु गुप्ता ने SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी की उपस्थिति में मुख्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली, दस्तावेजीकरण, संसाधन प्रबंधन और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) का विस्तृत और गहन मूल्यांकन किया।

​

Exit mobile version