Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की तलाश तेज: एसआईटी की बरेली में दबिश, अब तक कई लोगों के दर्ज‌ किए बयान

​उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े चर्चित प्रकरण में पुलिस और एसआईटी (विशेष जांच दल) की कार्रवाई तेज हो गई है।

कार्यवाही तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है, हालांकि वह अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं जांच को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने बुधवार को भी मामले से जुड़े कई लोगों के बयान दर्ज किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी इस मामले के हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस की टीमें न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में भी साहू के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसआईटी ने कुछ दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आवास पर जाकर उनके और उनके कार्यालयीन स्टाफ के बयान दर्ज किए थे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को भी गिरधारी लाल साहू के करीबी और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए।

​

Exit mobile version