Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जिंदगियों की तलाश जारी, अलकनंदा नदी में लापता लोगों की खोजबीन जारी, मृतकों की संख्या पंहुची 05

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में बीते 26 जून को बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रहा यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था।

लापता लोगों की तलाश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे। जो बदरीनाथ जा रहे थे। इस हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। आठ लोग घायल हैं और सात लोग लापता बताए गए हैं। खोजबीन अभियान जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यू दल नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी के बीच लापता लोगों की खोजबीन में लगा हुआ है। वहीं आज शनिवार को यात्री वाहन हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवती का शव कीर्तिनगर के समीप बरामद हुआ है। हादसे में अब मृतकों की संख्या पांच हो गई है। नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी की वजह से दिक्कत हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक निरंतर खोजबीन की जा रही है। कहा कि लापता को खोजने के लिए हरसंभव सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

दिए जांच के आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप हुए इस दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट याक्षी अरोड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version