Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तरकाशी हादसे में लापता लोगों की तलाश जारी, डीजीपी बोले- लापता लोगों को जल्द से जल्द तलाश करना हमारी प्राथमिकता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने भी जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल, धराली आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण था और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा था। साथ ही इसके बाद उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस लाईन सभागार में रेस्क्यू में लगे पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की। डीजीपी ने कहा लापता लोगों को जल्द से जल्द तलाश करना हमारी प्राथमिकता है, इस दुखद त्रासदी में हम सभी को एक बेहतर समन्वय एवं कार्य योजना के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने है। कहा कि इस दुखद व विनाशकारी आपदा के बीच कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां प्रसारित कर लोगों को भ्रम में डाला जा रहा है। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाये रखें।

Exit mobile version