Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पॉलिटेक्निक के लिए काउंसलिंग राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां देखें जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड, रुड़की ने पॉलिटेक्निक के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEEP) काउंसलिंग राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम जारी किया है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हो गये है और 11 जुलाई तक जारी रहेंगे। काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण और विकल्प भरना 17 से 19 जुलाई तक शुरू होगा, और सीट आवंटन परिणाम 23 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। राउंड 2 काउंसलिंग में सीटें आवंटित करने वाले उम्मीदवारों को 24 से 31 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ubter.in. पर जाकर सीट आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version