Site icon Khabribox

उत्तराखंड: द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर भगवान गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुए विराजमान, भक्तों ने की पूजा अर्चना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर भगवान शनिवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गए हैं। वह यहाँ विधि विधान से विराजे।

हुआ भव्य स्वागत

मिली जानकारी के अनुसार तीन प्रवास के बाद डोली के ऊखीमठ पहुंचने पर भक्तों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर को दस कुंतल फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते भर में हजारों श्रद्धालुओं ने देवडोली के दर्शन किये साथ ही मध्यमहेश्वर की पूजा-अर्चना की गई। अब आने वाले छह महीनों तक यहीं पर भगवान की नित पूजाएं होंगी।

Exit mobile version