उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मानसून सीजन समाप्त होने के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दोनों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और चल रहे व्यवस्थागत कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही बताया कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बदरीनाथ धाम के लिए लगभग 19 लाख और केदारनाथ धाम के लिए 20.5 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
• बदरीनाथ धाम: 16,86,438 श्रद्धालु
• केदारनाथ धाम: 14,75,679 श्रद्धालु
• कुल संख्या: केवल बदरी-केदार धामों में ही अब तक 31,62,117 यात्री दर्शन कर चुके हैं।
• समग्र आंकड़ा: हेमकुंड साहिब सहित पूरी चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं का आंकड़ा 49 लाख के पार पहुंच चुका है।