Site icon Khabribox

उत्तराखंड: माध्यमिक स्तर के छात्रों को भी मिलेगी यह खास सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों की तर्ज पर माध्यमिक स्तर के छात्रों को भी खास सुविधा मिलेगी।

रखा यह प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें यूनिफार्म, जूता और बैग की सुविधा शामिल हैं। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के बाद शिक्षा विभाग एक और महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। जिस पर इसका खाका तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। यदि यह योजना लागू होगी तो सरकारी स्कूलों के कक्षा नौ से 12 वीं तक 2.5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इसके दायरे में आएंगे।‌ इस योजना में कक्षा नौ से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल ड्रेस के लिए सालाना 600 रुपये, जूतों और बैग के लिए 400-400 रुपये देने का प्रस्ताव है।

Exit mobile version