Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां कुछ दिन पहले हुई बुजुर्ग महिला की हत्या से खुला राज, प्रेमी युगल निकला हत्यारा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा में कुछ दिन पहले एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार विगत 30 जून की सुबह किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय विजयलक्ष्मी जायसवाल का शव उसके अपने कमरे में बिस्तर पर बरामद हुआ था। वहीं परिजनों द्वारा जांच के बाद सामने आया कि मृतका विजयलक्ष्मी द्वारा पहने गए जेवर सहित उसकी पोटली घर पर गायब है। जिसके बाद परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच की घटना की देर रात्रि विजयलक्ष्मी जायसवाल की देखभाल करने वाली किच्छा निवासी अंजली शर्मा को एक युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर देखा गया। पुलिस की पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ।

पूछताछ में बताई यह बात

पुलिस के मुताबिक‌ दोनों ने पूछताछ में बताया कि घटना की रात बीमार विजयलक्ष्मी जायसवाल की देखभाल करने वाली अंजली शर्मा ने शाहजहांपुर निवासी अपने प्रेमी शिवम सक्सेना को किच्छा बुलाया था। योजना के तहत अंजलि और शिवम ने घर पर मौजूद बीमार विजयलक्ष्मी देवी के सोते हुए उसकी सोने की चेन और अंगूठी उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान विजयलक्ष्मी की नींद खुल गई । विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने तकिए से मुंह दबाकर विजयलक्ष्मी देवी की हत्या कर दी और नगदी जेवर लेकर मौके से फरार हो गए।  

Exit mobile version