Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में धार्मिक स्थलों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बढ़ेगा सुरक्षा प्रबंध, विस्तृत मास्टर प्लॉन बनाने की दी जिम्मेदारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकार राज्य के धार्मिक स्थलों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने जा रही है।

दिए यह आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हुए। जिसके बाद अब सरकार यह कदम उठा रही है। इसके लिए बुधवार को पर्यटन विभाग को प्रदेश के हर प्रमुख मंदिर का विस्तृत मास्टर प्लॉन बनाने की जिम्मेदारी दे दी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु ने आदेश दिए हैं। इसके साथ ही तीर्थ स्थल के मुख्य मार्गोँ पर हुए अतिक्रमण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हटाने को कहा गया है। सुधांशु के अनुसार मास्टर प्लॉन को नौ बिंदुओं को शामिल करते हुए तैयार किया जाएगा।
इसमें धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, प्रवेश- निकास व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में ऐसे तीर्थ स्थलों को शामिल किया जा रहा है, जहां ज्यादा संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं।

Exit mobile version