Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में बढ़ाई सुरक्षा, असम राइफल की टीम भी तैनात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के लाल किले के पास बीते सोमवार को धमाका होने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल‌ हुए हैं।

सघन चेकिंग अभियान जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं उत्तराखंड में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है। सरकार के निर्देश पर बदरीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिस पर यहां सुरक्षा की दृष्टिगत बदरीनाथ में असम राइफल की टीम को भी तैनात कर दिया गया है। दरअसल बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होने जा रहे हैं। लेकिन अभी भी काफी संख्या में तीर्थ यात्री बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पुलिस की ओर से देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर समेत प्रमुख शहरों में 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version