Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कुंभ मेले और चुनावों से पहले कड़ी होगी सुरक्षा, 800 से ज्यादा होमगार्डों की भर्ती की है तैयारी

उत्तराखंड: उत्तराखंड में अगले वर्ष महाकुंभ और विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सरकार 800 से अधिक होमगार्डों की भर्ती करने जा रही है।

शासन को भेजा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड महानिदेशालय ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जिस पर वित्त विभाग के अनुमोदन के बाद अंतिम मुहर लगेगी। इस संबंध में सचिव गृह शैलेश बगौली ने बताया कि जरूरतों का आकलन किया जा रहा है और उसी के अनुसार प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाएगा। दरअसल वर्तमान में प्रदेश में लगभग 5500 होमगार्ड यातायात, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटियों में तैनात हैं। आगामी बड़े आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता को देखते हुए नई भर्ती का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version