Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारत-पाक तनाव के चलते चारधाम में कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस,आइटीबीपी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के जवान तैनात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच केदारनाथ धाम से जुड़ी खबर सामने आई है।

धामों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान तनाव के चलते केदारनाथ समेत यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। इसके लिए धाम के साथ ही यात्रा पड़ावों पर भी आइटीबीपी तैनात‌ किए गए हैं। रेगुलर पुलिस के साथ ही पीएसी आइटीबीपी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतपुर, रामपुर, गुप्तकाशी व फाटा समेत यात्रा पड़ावों पर पुलिस के साथ ही आइटीबीपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।

Exit mobile version