उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ना एक बड़ा चिंता का विषय है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से सामने आया है।
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से चरस की तस्करी कर देहरादून लौट रहे ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों और मर्चेंट नेवी में चयनित हो चुके उनके एक साथी को शनिवार श्यामपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान नजीबाबाद की तरफ से आ रही बिना नंबर प्लेट की नई सफेद कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार रोकने की बजाय चालक ने चीला मार्ग की तरफ दौड़ा दी। जिस पर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से एक किलो चरस, एप्पल कंपनी के तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ सौ रुपये की नकदी बरामद हुई है।
तीन युवकों को किया गिरफ्तार
युवकों ने अपने नाम अर्जुन मनारिया निवासी छोटा भारूवाला क्लेमटाउन देहरादून, तरुण बिष्ट निवासी शक्ति फार्म सिंतारगंज उधमसिंहनगर, अक्षत रावत निवासी दुर्गा विहार एनफील्ड स्कूल के पास विकासनगर देहरादून बताए। अर्जुन का मर्चेंट नेवी में चयन हो चुका है, केवल कॉल लेटर आना बाकी है। वहीं दोनों देहरादून में पढ़ते हैं।