Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंडर 14 बालक एवं बालिका जिला टीम का चयन, राज्य टीम के लिए आज होगा चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अंडर 14 बालक एवं बालिका जिला टीम का चयन किया गया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंडर 14 बालक एवं बालिका जिला टीम का चयन शिवडेल पब्लिक स्कूल में किया गया है। आज 14 सितंबर से देहरादून में सभी खिलाडि़यों का राज्य टीम के लिए चयन किया जाएगा। अंडर 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आगामी अक्टूबर माह में देहरादून में प्रारंभ होने जा रही है।

Exit mobile version