उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के एमएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते शुक्रवार को सीनियर राष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
चैंपियनशिप का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की महासचिव सपना देवी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 से 12 मार्च तक पांडिचेरी में सीनियर राष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें उत्तराखंड की पुरुष एवं महिला वर्ग की दो-दो टीमें प्रतिभाग करेंगी।