Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश की जनता की सेवा हमारा भाव तथा राज्य का विकास हमारा ध्येय है- सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने बुधवार को जीएमएस रोड़ स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित नवभारत नव निर्माण मंच उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश  की जनता की सेवा हमारा भाव तथा राज्य का विकास हमारा ध्येय है।

पूरे प्रदेश की जनता का आशीर्वाद हमें मिल रहा है

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता का आशीर्वाद हमें मिल रहा है। जनता की समस्याओं से वे परिचित हैं। जन समस्याओं का समाधान हमारा उद्देश्य भी है, ध्येय भी है। राज्य में चारधाम परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य को जोड़ने वाले हाई-वे राज्य के विकास की दिशा तय कर रहे हैं।

Exit mobile version