Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, 4310 युवाओं को बनाया जाएगा युवा आपदा मित्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

इतने युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार से यह प्रशिक्षण शुरू हुआ। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में ग्रुप कमांडर एनसीसी रुड़की ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने 50 एनसीसी कैडेट्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ किया। इसमें राज्य के 4310 युवाओं को युवा आपदा मित्र बनाया जाएगा। इस योजना के तहत एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जानें योजना

दरअसल उत्तराखंड में युवा आपदा मित्र योजना 11 पर्वतीय जनपदों में लागू की गई है। योजना के तहत उत्तराखण्ड में एनसीसी के 1700, भारत स्काउट एंड गाइड के 910, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के 850 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाना है।

Exit mobile version