Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राजकीय नर्सिंग काॅलेजों में सात नई फैकल्टी की तैनाती, कहा शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां होंगी सुदृढ़

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राजकीय नर्सिंग कालेजों में फैकल्टी की तैनाती की जा रही है। जिसमें राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित सात फैकल्टी सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग काॅलेजों में प्रथम तैनाती दी गई है।

नर्सिंग कालेजों में प्रथम तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें एक प्रोफेसर और छह एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। इसमें प्रोफेसर (नर्सिंग) पद पर चयनित चक्रपाणी चतुर्वेदी को राजकीय नर्सिंग कालेज चंपावत में तैनात किया गया है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर (नर्सिंग) के पद पर रोजलिन लिली जैन को टिहरी, दीपिका शर्मा को चंपावत, श्वेता को बाजपुर, आशुतोष कुंवर को पिथौरागढ़, मीना को पौड़ी और ज्योति गोदियाल को कोठगी, रुद्रप्रयाग में तैनाती दी गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने बताया कि इन नियुक्तियों से नर्सिंग कालेजों में शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां सुदृढ़ होंगी, जिससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।

Exit mobile version