Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप, प्रदेश के 10 खिलाड़ियों का भी चयन, देखें नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के‌ 10 खिलाड़ियों का सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में चयन हुआ है।

मुए थाई चैंपियनशिप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनाइटेड मुए थाई एशोसियेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 10 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। जिसमें चयनित खिलाड़ी इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया कि चैंपियनशिप 22 से 25 जनवरी तक हैदराबाद के एसएस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इसमें देश भर के 800 से अधिक चयनित मुएथाई खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

यह खिलाड़ी शामिल

वहीं चयनित खिलाड़ियों में मयंक गहतोडी, शिक्षा विभाग के दीपांशु रौतेला, 6 कुमाऊं रेजिमेंट के खिलाड़ी अनिल बोरा, यशपाल भट्ट, सूर्यांशु कैंतुरा, निखिलेश गहतोडी, आदित्य लटवाल, सपना जवाडी, संचिता पोखरियाल, हिमानी मेर शामिल हैं।

Exit mobile version