Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में पड़ रहीं कड़ाके की ठंड, -7 पंहुचा तापमान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -7 तक पहुंचा है।

ठंड में इजाफा

मिली जानकारी के अनुसार ठंड में यहां तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को धाम में न्यूनतम तापमान -7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। नववर्ष के पहले दिन ही धाम से सभी 130 मजदूर लौट आए हैं। बताया कि फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च पहले सप्ताह से पुनर्निर्माण कार्य पुन: शुरू कर दिए जाएंगे। धाम में पुलिस और आईटीबीपी के अलावा संत ललित रामदास जी महाराज ही हैं।

Exit mobile version