Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 की घोषणा, उत्तराखंड के इतने शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में नवाचार और गुणवत्ता सुधार के लिए समर्पित शिक्षकों के नाम तय किए हैं। जिस पर शासन ने ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’ के लिए 19 शिक्षकों की सूची पर अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है।

शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति की संस्तुति के बाद जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न संवर्गों से शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा में 12 शिक्षक, माध्यमिक शिक्षा में 06 शिक्षक व प्रशिक्षण संस्थान (DIET): 01 शिक्षक (उत्तरकाशी डाइट से) है। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करने के लिए 13 फरवरी 2026 को चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। गहन समीक्षा और शासन स्तर की औपचारिकताओं के बाद अब इन नामों पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई है।शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न व नकद धनराशि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version