Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवा क्रिकेटरों के रोल माडल थे शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दुनिया के महान स्पिनरों में शेन वार्न की गिनती होती थी। उनकी उम्र 52 साल थी।

शानदार खिलाड़ी थे शेन-

शेन वॉर्न 1992 में शेन वॉर्न ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे गेंदबाज बने थे जिन्होंने 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट और वनडे मैचों में) लिये थे।

शेन को रोड माडल मानते हैं खिलाड़ी-

उत्तराखंड में युवा क्रिकेट गेंदबाजों का कहना है कि वह शेन वार्न को अपना रोल माडल मानते थे। उनकी गेंदबाजी को देखकर अपना खेल सुधारने की कोशिश की जाती थी। कई युवा उन्हें अपना रोड माडल मानते हैं। उनके निधन पर खेल प्रेमियों में शोक की लहर है।

Exit mobile version