Site icon Khabribox

श्रीलंका में उत्तराखंड का जलवा: अनमोल कौर बनीं ‘मिस टीन टूरिज्म अर्थ’, शायरा विश्नोई के सिर सजा ‘क्वीन’ का ताज

उत्तराखंड: उत्तराखंड की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देवभूमि और देश का नाम रोशन किया है। श्रीलंका में आयोजित मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ‘एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट’ की प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बड़े खिताब जीते हैं।

जीते‌ यह खिताब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें देहरादून की अनमोल कौर ने ‘मिस टीन टूरिज्म अर्थ’ का प्रतिष्ठित ताज जीता। वहीं शायरा विश्नोई को ‘क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म’ के खिताब से सम्मानित किया गया। श्रीलंका में 8 दिनों तक चले इस ग्लैमरस और कड़े ब्यूटी पेजेंट के बाद 25 जुलाई को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय फिनाले में कई देशों की सुंदरी और प्रतिभागियों को पछाड़कर उत्तराखंड की इन बेटियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और बौद्धिकता का लोहा मनवाया। दरअसल दोनों प्रतिभागियों ने पहले राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाई थी, जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

Exit mobile version