Site icon Khabribox

वैश्विक मंच पर चमका उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड के नेताओं को भेंट की ‘ऐपण’ और ‘उत्तराखंडी टोपी’

वैश्विक मंच पर चमका उत्तराखंड: पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड के नेताओं को भेंट की ‘ऐपण’ और ‘उत्तराखंडी टोपी’

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हालिया विदेश यात्राओं के दौरान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है।

भेंट किया एपण

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक कला ‘ऐपण’ और प्रसिद्ध ‘उत्तराखंडी टोपी’ को विशेष उपहार के रूप में भेंट किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 से 8 जुलाई तक अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की विशिष्ट लोककला ‘ऐपण’ भेंट की। गेरू और चावल के घोल से बनी यह कलाकृति भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। पीएम मोदी ने इसे भारत और इंडोनेशिया के बीच साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने असम की मनोहारी गोल्ड चाय, कश्मीरी पपीयर माशे और ओडिशा के इकत वस्त्र जैसे अनूठे उपहार भी साझा किए।

न्यूजीलैंड में ‘उत्तराखंडी टोपी’

वहीं, न्यूजीलैंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को उत्तराखंड की पारंपरिक ऊनी टोपी भेंट की। ब्रह्मकमल के प्रतीक वाली यह टोपी राज्य की परंपरा, आतिथ्य और गौरव का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के पीएम को भारतीय महिला हॉकी टीम के हस्ताक्षरों वाली एक हॉकी स्टिक भी उपहार में दी।

Exit mobile version