उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वप्निल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना कुल 16,216 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है।
कर्णप्रयाग रेल परियोजना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सुरंगों की खोदाई व अन्य निर्माण कार्य तेजी से हो रहें हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व की बहुप्रतीक्षित कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सबसे लंबी सुरंगों में काम कर रही दो टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) ‘शिव’ और ‘शक्ति’ हर माह कमाल कर रहीं हैं। एलएंडटी की ओर से खोदाई के लिए दो टीबीएम का उपयोग किया जा रहा है। जिन्हें ‘शिव’ और ‘शक्ति’ नाम दिया गया है। अब तक 79.42 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
इतना हुआ निर्माण कार्य
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन मशीनों से जून में रिकार्ड 796 मीटर सुरंग का निर्माण किया गया। इसमें 552 मीटर खोदाई ‘शक्ति’ और 244 मीटर खोदाई ‘शिव’ से की गई। जिसमें ‘शक्ति’ ने 16 दिसंबर 2022 को और ‘शिव’ ने एक मार्च 2023 को खोदाई का कार्य शुरू किया था।