Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां मिली अमरनाथ जैसी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति, राज्य सरकार को भेजी रिपोर्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चीन सीमा पर अमरनाथ जैसी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति के मिलने की खबर सामने‌ आई है।

पर्वतारोहण अभियान के दौरान खोजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) के दल को यह मिली है। इस दल में उत्तरकाशी के नेलांग घाटी क्षेत्र में पर्वतारोहण अभियान के दौरान यह खोजा गया है। इसमें शिवलिंग के पास नंदी जैसी आकृति भी है। जिसके बाद एसडीआरएफ ने इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी है।

नेलांग घाटी की दुर्गम चोटियों को फतह करने के लिए निकला था दल

दरअसल उत्तराखंड में ट्रैकिंग की नई संभावनाएं तलाशने के लिए अप्रैल में एसडीआरएफ का 20 सदस्यीय दल नेलांग घाटी की दुर्गम चोटियों को फतह करने के लिए निकला था। दल ने नेलांग में नीलापानी क्षेत्र में 6,054 मीटर की एक ऐसी अनाम चोटी को फतह किया, जहां अब तक कोई पर्वतारोहण दल नहीं पहुंचा। इस चोटी पर करीब 4300 मीटर की ऊंचाई पर बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति दिखाई दी।

Exit mobile version