Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून पंहुचा निशानेबाज जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन में रो पड़ीं शिष्या मनु भाकर

उत्तराखंड: देश के महान निशानेबाज, पद्मश्री और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम करीब पौने आठ बजे उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचा।

क्षेत्र में शोक की लहर

जैसे ही एंबुलेंस उनके घर पहुंची, पूरा माहौल गहरे शोक में डूब गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर अंतिम विदाई देने के लिए घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं रात करीब आठ बजे जसपाल राणा की शिष्या और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी गुरु के अंतिम दर्शन के लिए मझोन गांव पहुंचीं। पार्थिव शरीर के सामने आते ही मनु अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं।

Exit mobile version