Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां मामूली कहासुनी पर दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा, पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

यहां एक महिला ने उसके पुत्र को लाठी-डंडों और राड से पीटने की पांच लोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जाने पूरा मामला

जानकारी के अनुसार जसपुर  मोहल्ला गुजरातीयान बबीता देवी ने कहा कि उसके पुत्र की  भूतपुरी रोड पर शिवम ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान है। मुन्ना, राजू, राकेश, मुकेश, मीरा देवी निवासी मोहल्ला गुजरातीयान की धुलाई की दुकान उनकी दुकान के पास ही है।  धुलाई सेंटर को लेकर इन लोगों ने उसके पुत्र शिवम के ऊपर लाठी-डंडों राड से वार किया। और इसके साथ ही  अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे उसके पुत्र के गंभीर  चोटे आई।

पडोसी ने अस्पताल में कराया भर्ती

पड़ोसी दुकानदारों ने उसके पुत्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Exit mobile version