उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की कमी दूर होगी। जिससे बड़ी राहत मिलेगी।
जल्द नियुक्ति आदेश होंगे जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतिक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद इन सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को मेडिकल कॉलेजों में खाली पदों पर जल्द तैनाती दी जाएगी।