Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जीपीओ में राम भक्तों के लिए लगेगी श्रीराम डाक टिकट प्रदर्शनी, विदेशी डाक टिकटों में आएंगे नजर

22 जनवरी का दिन सभी देशवासियों के लिए बेहद खास रहा। जो हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक दिन बन गया है। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं।

विभिन्न देशों में भगवान श्रीराम पर जारी डाक टिकट होंगे प्रदर्शित

इस उपलक्ष्य पर उत्तराखंड में श्रीराम डाक टिकट प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया है। बताया कि इंडोनेशिया, थाईलैंड व फ्रांस के डाक टिकटों पर श्रीराम की छवि लोगों को आकर्षित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में निदेशक डाक एवं सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि देहरादून निवासी विनय गुप्ता एवं डाक विभाग की ओर से घंटाघर स्थित जीपीओ में 22 से 26 जनवरी तक श्रीराम डाक टिकट प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से अपील की गई कि जिस भी व्यक्ति के पास श्रीराम के डाक टिकट उपलब्ध हैं, वह जीपीओ में प्रदर्शनी लगा सकता है।

Exit mobile version