Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग, आगामी चारधाम यात्रा से शुरू हो सकती है आवाजाही, यमुनोत्री मार्ग पर इतने किमी दूरी होगी कम


​

उत्तरकाशी: आगामी चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन चर्चित ‘सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग’ से जल्द ही वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक रविकांत के अनुसार, सुरंग का निर्माण कार्य आगामी चारधाम यात्रा तक पूरा कर लिया जाएगा। इस सुरंग के चालू होने से यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों का सफर न केवल सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि मार्ग की दूरी में भी करीब 26 किलोमीटर की भारी कमी आएगी।

​2018 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘चारधाम सड़क परियोजना’ के तहत 4.5 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण वर्ष 2018 में लगभग 858 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया था। इस परियोजना को पूरा करने का प्रारंभिक लक्ष्य वर्ष 2022 तय किया गया था। नवंबर 2023 में निर्माण के दौरान सुरंग में अचानक भूस्खलन हो गया था, जिसके चलते 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे। लगातार 17 दिनों तक चले बहुचर्चित और जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से सुरंग निर्माण कार्य रोक दिया गया था। वहीं जनवरी 2024 में कार्यदायी संस्था ‘राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड’ (NHIDCL) को आवश्यक सुरक्षा मानकों के साथ दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति मिली। अब कंपनी दिन-रात कार्य कर इसे आगामी यात्रा सीजन तक शुरू करने की तैयारी में जुटी है।

​

Exit mobile version