Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस के सिंघम अमित सिन्हा ने 51 की उम्र में दिखाया जौहर, उठाया 465 किलो वजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मंगोलिया में आयोजित हो रही विश्व मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में उत्तराखंड पुलिस में एडीजी अमित सिन्हा ने कमाल कर दिया। उन्होंने कमाल करते हुए 465 किलो‌ वजन उठाया।

बढ़ाया भारत का गौरव

मिली जानकारी के अनुसार अमित सिन्हा ने एक बार फिर से विश्व मास्टर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें अमित सिन्हा उत्तराखंड के पहले ऐसे मेडलिस्ट बन गए हैं, जिन्होंने 465 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होने स्क्वॉट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में कुल 465 किलोग्राम वजन उठाया। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले उत्तराखंड के वे पहले एथलीट हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

दी बधाई

अमित कुमार सिन्हा की इस उपलब्धि पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है।

Exit mobile version