Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर्व पर बहनें रोडवेज बसों में करेंगी निःशुल्क यात्रा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। धामी सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त को बहनों/महिलाओं को रोडवेज बसों में निः शुल्क यात्रा की सौगात दी है। इस दिन बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने घर जाती हैं।

इस संबंध में सचिव परिवहन ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश जारी कर दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस संबंध में परिवहन सचिव अरविंद सिंह की ओर से परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

2018 से रक्षा बंधन पर निःशुल्क बस सेवा हुई थी शुरू

रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क सेवा वर्ष 2018 में लागू हुई। इसके बाद हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सौगात मिल रही है।

Exit mobile version