Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बाल दिवस के दिन स्कूल बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, कई बच्चें घायल

ऊधम सिंह नगर। नयागांव भट्टे (सितारगंज) में एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि कई बच्चों के घायल होने की खबर है।

सात शिक्षक समेत 58 लोग बस में सवार थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार सात शिक्षक समेत 58 लोगों से भरी बस शाम करीब साढ़े चार बजे नानकमत्ता से लौट रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस तेजी से सड़क पर पलट पड़ी। बस के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। बच्चे बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। तभी वहां लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। पहले लोगों ने वहां से बच्चों को निकालाना शुरू किया। 

मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की सहायता राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है। भोपाल ने मृत के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों की सरकार की ओर से नि: छुट्टी का इलाज सुनिश्चित करने व दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के भी निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version