Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में छह लोगों की मौत, कई घायल, अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में बीते कल रविवार को भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 22 अन्य घायल हो गए।

छह लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। बड़ी संख्या में बाहर राज्यों से श्रद्धालु यहां पंहुचते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भगदड़ का कारण बिजली के करंट लगने की अफवाह थी। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी की ओर से तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह व्यापारियों से सूचना मिली कि किसी ने मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग पर करंट की अफवाह फैला दी है, जिससे भगदड़ मच गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की जानकारी के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार में स्थापित 01334-223999, 9068197350, 9528250926 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404 पर संपर्क किया जा सकता है।”

Exit mobile version