Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में छह लोगों की मौत, कई घायल, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में आज रविवार को भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 22 अन्य घायल हो गए।

राहत एवं बचाव अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। बड़ी संख्या में बाहर राज्यों से श्रद्धालु यहां पंहुचते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भगदड़ का कारण बिजली के करंट लगने की अफवाह थी। जिसमें आज रविवार को मंदिर मार्ग पर अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों और घायलों की जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक श्रद्धालु बिहार, एक उत्तराखंड और चार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से थे। घायलों में 13 उत्तर प्रदेश, 6 बिहार, और 1-1 दिल्ली और हरियाणा के लोग शामिल हैं। एक घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की जानकारी के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार में स्थापित 01334-223999, 9068197350, 9528250926 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404 पर संपर्क किया जा सकता है।”

Exit mobile version