Site icon Khabribox

उत्तराखंड: काॅलेजों में पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण होगा अनिवार्य, होगी मल्टी-स्किल सेंटर की स्थापना, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों में पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण को भी अनिवार्य रूप से लागू करेगी।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत हर कॉलेज में मल्टी-स्किल सेंटर की स्थापना करने की जाएगी। इनमें भाषा और सूचना प्रौद्योगिकी कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही छात्रों को नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। बताया कि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे दूरस्थ जनपदों में पढ़ने वाले ग्रामीण छात्रों को कौशल विकास से जोड़ने के लिए सबसे पहले इन कालेजों के आसपास इंक्यूबेटर सेंटर स्थापित किया जाएगा।

योजना की शुरुआत

इस संबंध में कुछ दिनों पहले डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि पारंपरिक शिक्षा के साथ हर कॉलेज में मल्टी स्किल सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिसमें भाषा कौशल, सूचना प्रौद्योगिकी कौशल एवं अन्य तकनीकी कौशल को भी प्रारंभ करने की समग्र योजना बनने की योजना है।

Exit mobile version