Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस का फर्जी आईकार्ड बना कर रहे थे स्मैक की तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

मिला फर्जी आईकार्ड-

एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया है। यहाँ पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक तस्कर के पास से पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी मिला है।

तीनों तस्कर गिरफ्तार-

इस दौरान पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने फर्जी आईकार्ड बनाया था। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version