Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस कैंटीन के लिए जवानों के बनेंगे स्मार्ट कार्ड, जीएसटी में भी मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट, जाने जरूरी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पुलिस जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनने वाले है। इसके जरिये खरीददारी की जाएगी।

पुलिस जवानों के बनेंगे स्मार्ट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कार्ड के बनने से अब पुलिस कैंटीन में जवान स्मार्ट कार्ड के जरिये ही खरीददारी कर पाएंगे। यह खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला या फिर उसका परिवारिक सदस्य ही कर सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों को कैंटीन कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कैंटीन से सामान खरीदने वाले पुलिस, पैरामिलिट्री व होमगार्ड के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से फार्म भरवाकर लिए जा रहे हैं। जो केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार को भेजे जाएंगे। इसके बाद स्मार्ट कार्ड बनकर तैयार होगा।

स्मार्ट कार्ड से होगी खरीददारी

दरअसल अभी तक कैंटीन में जाकर कोई भी सामान खरीद लेता है। कोई भी व्यक्ति कैंटीन में जाकर अपने परिचित का नाम रजिस्टर में दर्ज करवाता है और मनचाहा पर्याप्त सामान खरीद लेता है। लेकिन अब ऐसा हो पाएगा। इसके लिए पुलिस जवानों के लिए अब स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे।

Exit mobile version