Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए स्नेहा राणा का चयन, इस दिन से शुरू होगा दौरा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए उत्तराखंड की स्नेहा राणा का भी चयन किया गया है।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग के बाद शुरु होने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वन डे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच खेलेगी। जिसमें स्नेहा राणा का भी चयन हुआ है। वह पहले भी भारतीय महिला टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। दौरे की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। स्नेहा के चयन से दूनवासियों में खुशी की लहर है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया टी 20 टीम

जिसमेंहरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैश्नवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनि (विकेटकीपर), अरुणधती रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली और श्रेयंका पाटिल। वनडे टीम- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैश्नवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनि (विकेटकीपर), कश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल।

Exit mobile version