Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में इतने‌ पुलों पर लगी मुहर, पुराने पुलों के स्थान पर बनेंगे नए ब्रिज, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब कनेक्टविटी नेटवर्क मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

लोगों को मिलेगी सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत 222 सिंगल लेन पुराने पुलों के स्थान नए ब्रिज बनाए जाएंगे, वहीं 13 पुलों की रेट्रोफिटिंग के जरिये क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थित सात पुलों के विशेष ट्रीटमेंट को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर लगभग 1640 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दरअसल इसके लिए प्रदेश में रोड कनेक्टविटी नेटवर्क मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नए पुलों के निर्माण पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की योजना के तहत 222 नए पुल विभिन्न जिलों में प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे। बताया कि इससे जाम की स्थिति कम होगी, आपदा के समय राहत कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी अधिक प्रभावी बनेगी।

Exit mobile version