Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रवक्ता संवर्ग में इतने अतिथि शिक्षकों की होगी जल्द भर्ती, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग में 157 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग ने समय-समय पर प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई। जिसके बाद अब फिर 157 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान,गणित और अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जाएगा। जिसके लिए इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिथि शिक्षकों को जनपदवार शीघ्र नियुक्ति किया जाए।

Exit mobile version